{“_id”:”6ad9166cae97a1677b0289f2″,”slug”:”report-registered-against-four-named-in-assault-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171620-2026-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: मारपीट के मामले में चार नामजद पर रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:15 AM IST

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव परई से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पीड़ित अरविंद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर को गांव के ही रहने वाले सुरेश कुमार, प्रेमपाल, परमेश्वरी दयाल और सुमित उनकी भतीजी प्रिया के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध पर आरोपियों ने अरविंद कुमार और उनके भाई राघवेन्द्र से मारपीट की। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की विवेचना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
