{“_id”:”6adc3e43852d57e8ff04d686″,”slug”:”pet-2026-four-special-trains-to-run-from-bareilly-2026-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: पीईटी के दौरान चलेंगी चार विशेष ट्रेनें, बरेली से लखनऊ और मथुरा के बीच होगा संचालन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन के बीच 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रेलवे बरेली-मथुरा और बरेली-लखनऊ के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। शुक्रवार को अनारक्षित श्रेणी की इन गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी गई। परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 05310 बरेली-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को बरेली से तड़के चार बजे चलने के बाद पांच बजे बदायूं, 6:10 बजे कासगंज, 7:22 बजे हाथरस सिटी और 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी। इन्हीं तारीखों में 05309 मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे चलने के बाद 7:12 बजे हाथरस सिटी, 8:25 बजे कासगंज, 9:32 बजे बदायूं और रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी।