Pilibhit News:नाटक मंचन से दिया शिक्षा और भाईचारे का संदेश – The Message Of Education And Brotherhood Given By The Play Staging

बीसलपुर। ड्रीम ड्रामा आर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के कलाकारों ने सोमवार को मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में नाटक मंचन के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण संदेश दिए। कार्यक्रम में आयोजित ओपन माइक के दौरान कविता, शायरी, कॉमेडी और अभिनय की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी…


बीसलपुर। ड्रीम ड्रामा आर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के कलाकारों ने सोमवार को मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में नाटक मंचन के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण संदेश दिए। कार्यक्रम में आयोजित ओपन माइक के दौरान कविता, शायरी, कॉमेडी और अभिनय की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी बड़े भाई साहब पर आधारित नाटक रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से शिक्षा, अनुशासन, जिम्मेदारी और भाईचारे का महत्व समझाया। नाटक ने संदेश दिया कि जीवन में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ और अनुभव भी जरूरी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ क्षेत्र में रंगमंच एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस दौरान सचिन, मृत्युंजय, अर्पित, कुबेर, देवेश, प्रांकुर, सुदेश, अभिषेक, निहाल, स्वाति और सुमित सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। संवाद




Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search