गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली 05057-58 विशेष ट्रेन को नियमित का दर्जा देने और इस गाड़ी को 15095-96 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत के रूप से संचालित करने के निर्णय के बाद रेलवे ने मंगलवार को ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी। अमृ़त भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और दिल्ली से शुक्रवार को चलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त से गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलने के बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:59 बजे बरेली जंक्शन आएगी और दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से दिल्ली से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:23 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

