

मृतक रामासरे और अभिषेक कुमार का फाइल फोटो
– फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
{“_id”:”6ad5c60f26543e41bd026df2″,”slug”:”two-young-men-die-in-separate-incidents-in-bisalpur-pilibhit-2026-10-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: हादसों में दो युवकों की मौत, साइकिल सवार को वाहन ने रौंदा, दूसरे की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मृतक रामासरे और अभिषेक कुमार का फाइल फोटो
– फोटो : स्रोत- परिजन
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक साइकिल से घर लौट रहा था, जबकि दूसरा रामलीला मेला देखकर बाइक से गांव जा रहा था। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी ताराचंद का 25 वर्षीय पुत्र रामासरे फेरी लगाकर गुब्बारे बेचता था। रविवार देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। बीसलपुर-बेनीपुर मार्ग पर अमरई करोड़ मोड़ के पास सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी खुशबू देवी, माता कमला देवी, पिता ताराचंद और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर खराब हाल है।