{“_id”:”6ad8902694c17afa6209814f”,”slug”:”farrukhabad-tractor-trolley-carrying-pilgrims-overturns-17-people-injured-two-in-critical-condition-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फर्रुखाबाद हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 17 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


पलटी ट्राली को सीधी करते ग्रामीण और पुलिस
– फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले में जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के गांव फ़रसोली से चार ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर ग्रामीण ढाई घाट भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने आए थे। वहां से वह वापस जा रहे थे। इसी दौरान शमसाबाद-ढाई घाट मार्ग पर बूडी गंगा से पहले पुलिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नगर पंचायत द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल भी टूट गए। ट्राली में सवार 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा घर घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां दो लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब बीस लोग सवार थे।