{“_id”:”6adb6e6837b15b26720deb69″,”slug”:”uttar-pradesh-education-service-selection-commission-issued-tgt-advertisement-amidst-protests-by-students-2026-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी टीजीटी भर्ती का इंतजार खत्म: 17,735 पदों पर विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और परीक्षा का शेड्यूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


आमरण अनशन के बीच आयोग ने जारी किया विज्ञापन
– फोटो : AI
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने छात्रों के विरोध के बीच प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी के लिए शुक्रवार देर शाम विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार , 17735 पदों पर भर्ती होनी है।
इसके लिए 24 अक्टूबर से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। परीक्षा की डेट 23 और 24 दिसंबर प्रस्तावित की गई है। दरअसल, प्रतियोगी छात्र पुरानी नियमावली से परीक्षा कराई जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 19 दिनों तक आमरण अनशन भी किया था।
दो दिन पहले ही शासन ने उन्हें राहत देते हुए टेट करने के लिए 30 जून 2027 तक का समय दिया था, लेकिन परीक्षा नई नियमावली से ही कराए जाने की तैयारी है।