Bareilly News:हेरोइन बनाने के लिए झारखंड से केमिकल मंगाता था पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई – Brother Of A Former Block Chief Used To Source Chemicals From Jharkhand To Manufacture Heroin

बरेली। रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल लोधी का सौतेला भाई राम भरोसे अपने बेटे वीरेश के साथ मिलकर काफी समय से केमिकल्स के जरिये हेरोइन बनाने की फैक्टरी चला रहा था। बृहस्पतिवार रात एएनटीएफ की टीम ने राम भरोसे, वीरेश और एक अन्य बृजेश को सिरौली थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कोट से गिरफ्तार…


बरेली। रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल लोधी का सौतेला भाई राम भरोसे अपने बेटे वीरेश के साथ मिलकर काफी समय से केमिकल्स के जरिये हेरोइन बनाने की फैक्टरी चला रहा था। बृहस्पतिवार रात एएनटीएफ की टीम ने राम भरोसे, वीरेश और एक अन्य बृजेश को सिरौली थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कोट से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में राम भरोसे ने पुलिस को बताया कि स्मैक और हेरोइन समेत पादक पदार्थ बनाने के लिए वह झारखंड से केमिकल मंगाता था।

राम भरोसे के घर चल रही हेरोइन बनाने की फैक्टरी से पुलिस ने चार किलो 515 ग्राम हेरोइन, आठ किलो 560 ग्राम सोडियम कार्बोनेट, एक किलो 694 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद किया है। इसके अलावा मौके से एक गैस सिलिंडर, एक भट्ठी, दो परात, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं।

राम भरोसे ने पुलिस को बताया कि हेरोइन और स्मैक बनाने के बाद वह नशा करने वाले लोगों को फुटकर में बेचकर रुपये कमाता था। देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ सिरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

कोर्ट ने भेजा जेल

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। अब उनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search