कानपुर:डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा नगर निगम का ट्रक, वाहन सवार घायल – Kanpur: Municipal Corporation Truck Crashes Through Divider Into Opposite Lane


Kanpur: Municipal Corporation truck crashes through divider into opposite lane

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

चकेरी थानाक्षेत्र में रामादेवी से टाटमिल जाने पर जीटी रोड पर डी आलम पुलिया के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे कंटेनर और नगर निगम के डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गया। हादसे में ट्रक सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जीटी रोड पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।




Source link

About The Author

Leave a Comment