प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव:देर रात युवती से मिलने गया था उसके घर, परिजनों ने पकड़ा, तीन पर केस – Lover Body Found At Girlfriend House,he Had Gone To Visit Her Late At Night; Family Members Caught Him

{“_id”:”6adef6ed08ee963b050ada5b”,”slug”:”lover-body-found-at-girlfriend-house-he-had-gone-to-visit-her-late-at-night-family-members-caught-him-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव: देर रात युवती से मिलने गया था उसके घर, परिजनों ने पकड़ा, तीन पर केस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} पाकबड़ा में अयान की हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक अयान की…


Lover body found at girlfriend house,He had gone to visit her late at night; family members caught him

पाकबड़ा में अयान की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक अयान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार देर रात उसका शव गांव की ही रहने वाली प्रेमिका के घर में मिला। युवक के चाचा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अयान पिछले पांच साल से केरल में रह रहा था। वहां वह सैलून में काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह गांव आया था।

गांव की ही रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात करीब दो बजे अयान प्रेमिका के घर पर था। इसी दौरान परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। बताया जाता है कि अयान को बेटी के साथ देखकर परिवार के लोग आक्रोशित हो गए।

उधर, अयान के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए उसके चाचा फारूक युवती के घर पहुंचे। वहां अयान मृत अवस्था में पड़ा मिला। आरोप है कि घटना के बाद घर के लोग वहां से गायब थे।

फारूक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search