Pilibhit News:मझोला में 28 से सजेगा दशहरा-दीपावली मेला, इलेक्ट्रिक स्कूटी जीतने का मौका – Dussehra-diwali Fair To Be Decorated In Majhola From 28, Chance To Win Electric Scooter

मझोला। नगर के श्रीरामलीला मैदान में 28 से 31 अक्तूबर तक चार दिवसीय दशहरा-दीपावली मेले का आयोजन होगा। 28 अक्तूबर को शाम सात बजे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति ने मैदान पहुंचकर तैयारियों…


मझोला। नगर के श्रीरामलीला मैदान में 28 से 31 अक्तूबर तक चार दिवसीय दशहरा-दीपावली मेले का आयोजन होगा। 28 अक्तूबर को शाम सात बजे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति ने मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

मेले में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय जादूगर इंद्रजाल और हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, जबकि मुंबई का बॉलीवुड डांस ट्रूप रंगारंग प्रस्तुति देगा। संगीत संध्या, मझोला आइडल सिंगिंग, सामान्य ज्ञान, रामायण आधारित और वन मिनट प्रतियोगिताएं भी होंगी। 30 अक्तूबर को गरबा-डांडिया महोत्सव में डांडिया क्वीन और बेस्ट कॉस्ट्यूम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 31 अक्तूबर को रंगोली, डांस मझोला डांस, बॉलीवुड डांस और पंजाबी भंगड़ा के साथ लकी ड्रॉ होगा। लकी ड्रॉ के प्रथम विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार में दी जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं में प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेले में झूले, खानपान और खरीदारी के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देना है।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search