आगरा में मतगणना:1200 पुलिसकर्मी तैनात, दो कंपनी पीएसी भी लगाई गई; हाईवे पर वाहनों की एंट्री बंद – 1,200 Police Personnel, Two Pac Companies Deployed For Vote Counting Security In Agra

विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के लिए मंगलवार को मंडी समिति स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। ड्यूटी कार्मिकों के अलावा अन्य किसी को बिना पास प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी को लगाया गया है। किसी तरह के विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी है।…


विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के लिए मंगलवार को मंडी समिति स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। ड्यूटी कार्मिकों के अलावा अन्य किसी को बिना पास प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी को लगाया गया है। किसी तरह के विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी है।

अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। गेट के आसपास किसी को भी भीड़ लगाने नहीं दिया जाएगा। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह को प्रभारी बनाया गया है। वह गेट पर रहेंगे। तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। पांच क्यूआरटी भी सक्रिय रहेंगी। हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा राज्यपाल के आगमन को देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उनके आगमन और प्रस्थान के समय यातायात कुछ देर के लिए रोका जाएगा।

यातायात में यह रहेगा बदलाव

– फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।

– अलीगढ़/जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद जाना है, वह खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से, जिन्हें मथुरा की ओर जाना है, वह खंदौली से यमुना एक्सप्रेसवे, उत्तरी बाईपास होकर जा सकेंगे।

– फिरोजाबाद से शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर जा सकेंगे।

– शहर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा, नुनिहाई, शहादरा चुंगी, बजरंग पेट्रोल पंप होकर जा सकेंगे।

– रागबाग चौराहा से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य एनएच-19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन मतगणना कार्य संपन्न होने तक नवीन गल्ला मंडी समिति में प्रतिबंधित रहेगा।

– झरना नाला, शाहदरा चुंगी बैरियर पर फिरोजाबाद की ओर से आने वाले और सुधा नर्सरी के सामने बैरियर पर शहर की तरफ से आने वाले मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मी, मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी, मतगणना अभिकर्ता व प्रत्याशी नवीन गल्ला मंडी परिसर की ओर जाने के लिए अधिकृत पास व परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे।

– किसी तरह की यातायात संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।

 



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search