अमरिया। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले के आखिरी दिन शुक्रवार को हज़ारों लोगों की मौजूदगी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान राम ने अत्याचारी रावण का वध कर दिया। लीला मंचन कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध करते पुतला दहन किया गया। राम के अग्निबाण छोड़ते ही रावण एवं मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। इस मौके पर आतिशबाजी के साथ जलते गुब्बारे भी छोड़े गए।
इस मौके पर मेला कमेटी संजय गुप्ता, श्याम बिहारी गौतम, जानकी प्रसाद, किशोरी लाल सागर, भूपराम, शिव शंकर, करन सिंह, हरवन लाल आदि मौजूद रहे। उधर मेले के आखरी दिन दर्शकों की भारी भीड़ के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। संवाद

