पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष तैयारी की है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु झूंसी के पांचों बिजली उपकेंद्रों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों में प्रत्येक उपकेंद्र से 200 से 500 उपभोक्ता जुड़े हैं।

इन व्हाट्सएप ग्रुपों में बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय पार्षद और संभ्रांत नागरिक भी शामिल हैं। उपभोक्ता बिजली संबंधी बाधा आने पर सीधे संबंधित अवर अभियंता को व्हाट्सएप मैसेज या फोन से सूचना दे सकेंगे।
बिजली विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1912 भी सक्रिय रहेगी। इसके अतिरिक्त, झूंसी जोन में एक अलग कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से बिजली आपूर्ति और शिकायतों की निगरानी की जाएगी। झूंसी गंगापार क्षेत्र के लाखों निवासियों और करीब दो लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को इन उपकेंद्रों से बिजली मिलती है।
दिवाली के दौरान बढ़ने वाले बिजली के लोड और संभावित फाल्ट को देखते हुए विभाग ने दिन और रात के लिए अतिरिक्त टीमों की तैनाती की है। अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांचों उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं जितेंद्र कुमार मौर्य, अमर यादव, दीपक भारतीय, वेद प्रकाश और अवधेश पाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य है। शिकायत मिलते ही टीम मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करेगी।
इन नंबरों पर करें बिजली संबंधी शिकायत
1 आवास विकास कॉलोनी योजना तीन उपकेंद्र : 8004927085
2 कोहना उपकेंद्र : 7052590073
3 उस्तापुर उपकेंद्र: 9695674811
4 त्रिवेणीपुरम उपकेंद्र : 9450023531
5 नई झूंसी उपकेंद्र : 8881527204
इसके अलावा बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
