{“_id”:”6af4a23b6963a41f2d037bb3″,”slug”:”woman-injured-in-collision-with-auto-rickshaw-dies-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-105039-2026-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: ऑटो की टक्कर से घायल हुई महिला की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:43 PM IST

बिशारतगंज। ऑटो की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। गांव ढका निवासी फूल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी (35) 28 अक्तूबर की शाम चार बजे घर के दरवाजे के पास खड़ी थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मंगलवार को रात आठ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

Notifications