*फरीदपुर की देवरनियां चौकी में खुला नया पिंक बूथ पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा और क़ानून के गुर*।

बरेली/ फरीदपुर मिशन शक्ति पेज 6.0 अभियान के तहत बरेली पुलिस ने महिला सुरक्षा कि दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने फरीदपुर थाने कि देवरनिया चौकी परिसर में नवनिर्मित पिंक बूथ का फिता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र कि महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों आत्मनिर्भरता और पुलिस कि त्वरित हेल्पलाइन सेवाओं कि विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। एसपी दक्षिणी ने महिलाओं और किशोरियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी तरह कि छेड़छाड़ या उत्पीड़न कि स्थिति में चुप न रहे बल्कि निडर होकर सीधे पुलिस से संपर्क करें।या महिला हेल्पलाइन कि मदद लें। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ खुलने से स्थानीय महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एक सुरक्षित और सहज माहौल मिलेगा इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया इस अवसर पर क्षेत्रधिकारी संदीप सिंह फरीदपुर फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे समेत भारी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।
रिपोर्टर/अनुराग सिंह
