
खबर उत्तर प्रदेश जनपद बरेली फरीदपुर से।

जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की पुलिस से हुई भिड़ंत बुलडोजर को लेकर हंगामा बरेली के फरीदपुर में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई।
आपको बता दें आज दरअसल जब आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी की शोभा यात्रा निकल जा रही थी शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बुलडोजर को शामिल करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे रोक दिया। पुलिस ने इस नई परंपरा बताते हुए बुलडोजर को शोभा यात्रा में ले जाने से मना किया इसके बाद भाजपा नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी आदेश प्रताप सिंह ने हार्दिक रहते हुए कहा कि बुलडोजर शोभा यात्रा में जरूर शामिल होगा।
जब तन पड़ा तो मौके पर एसडीएम मल्लिका नयन, सीओ आशुतोष शिवम् और और इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने बुलडोजर को आगे जाने की इजाजत दी और शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया गया
