प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में रविवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कावड़ियों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िये बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बनारस जा रहे थे। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को देर शाम एक बाइक पर सवार तीन कावड़िये जलाभिषेक करने बनारस जा रहे थे।

सरपतीपुर गांव स्थित सरस्वती द्वार के पास जीटी रोड पर कावड़ियों की बाइक में पानी लदे एक आपे से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें अशोक (30) पुत्र राम कैलाश निवासी गोहरी थाना फाफामऊ प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव प्रकाश (25) पुत्र पप्पू और लल्लू (45) निवासी रामपुर दुवारी, थाना थरवई प्रयागराज ने एसआरएन में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अप्पे पलट गया।
हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृत कावड़ियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत एसीपी थरवई अजेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृत कावड़ियों की पहचान करने को कोशिश की पे सफलता नहीं मिली है। एसीपी थरवई अजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़िए और अप्पे एक ही लेन में थे जिससे आमने सामने से टक्कर हो गई जिसमें तीन कावड़ियों की मृत्यु हो गई है। चालक समेत आपे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर आधे घंटे बाद कावड़ियों की बाइक आपस में टकरा गई जिससे सौरभ भारतीया (22) निवासी चकिया, धूमनगंज घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
