
निशक्त जन सेवा संस्थान, पीलीभीत। संस्थान द्वारा प्रत्येक माह की 12 तारीख को आयोजित किए जाने वाला स्वास्थ्य शिविर 12-1-25 को स्थानीय अंकुर राइस मिल, पूरनपुर रोड, पीलीभीत पर प्रात: 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। नए वर्ष के पहले कैंप में इस बार कैंप की मुख्य विशेषता होगी कि रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बरेली के हृदय रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे जो हृदय रोग के रोगियों की जांच करेंगे। कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर, एवं बीपी जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी। कैम्प में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, बरेली के आखों तथा दातों के डॉक्टरों की टीम मोतियाबिंद के मरीजों की जांच तथा दांतों का इलाज करेगी। मोतियाबिंद पाए मरीजों को बस द्वारा बरेली ले जाया जाएगा जहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के रहने, खाने,दवा, चश्मे की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

जिन लोगों ने कान की मशीन के लिए पूर्व से रजिस्ट्रेशन कर रखा है उनको कान की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्थान के पास कोरोना काल से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है। जिस मरीज को जरूरत हो वह संस्था सचिव अनिल कमल के मोबाइल नंबर 98978 95585 पर फोन कर इस सुविधा का निशुल्क लाभ उठा सकता है। संस्थान द्वारा ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन,वैशाखी, छड़ी, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट आदि सहायक उपकरण वितरित करने के लिए मेगा कैंप का आयोजन प्रस्तावित है। जो दिव्यांगजन उक्त उपकरणों को प्राप्त करना चाहते हैं वह अपना आधार कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र(यू डी आई डी), आय प्रमाण पत्र तथा फोटो संस्था सचिव अनिल कमल के पास/ कैम्प स्थल पर जमा कर दें। संस्थान दिव्यांग जनों को नौकरी उपलब्ध कराने के संबंध में भी प्रयासरत है जो दिव्यांग व्यक्ति अपनी योग्यता अनुसार नौकरी करना चाहते हो वह अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र (UDID) के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता व ट्रेनिंग के प्रमाण पत्र कैंप स्थल पर/ संस्था सचिव अनिल कमल के पास जमा कर दें। 160 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। 300 लोगों की सूची पूरी होने पर ऐसे लोगों के लिए नौकरी दिलाई जाने हेतु कैंप आयोजित किया जाएगा । संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से पीलीभीत में हीमोफीलिया के चैप्टर लगाए जाने के संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराया। इस पर प्रधानाचार्य महोदया ने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से बात कर यह सुविधा शीघ्र पीलीभीत में उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। कैंप में मुख्य अतिथि स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बरखेड़ा, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश गंगवार, दर्जा राज्य मंत्री सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आलोक शर्मा, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डा0 संगीता अनेजा, वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश चंद्रा सहित अनको लोग उपस्थित रहेंगे।
