
निश्क्तजन सेवा संस्थान, पीलीभीत संस्थान द्वारा आयोजित किया जाने वाला मासिक स्वास्थ्य शिविर आज स्थानीय अंकुर राइस मिल, पीलीभीत पर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण के लिए 324 लोगों ने, हृदय रोग के लिए 43 लोगों ने तथा दांत के लिए 29 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।


आंखों की जांच रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बरेली से आए चिकित्सकों द्वारा की गई, जिसमें से 19 व्यक्ति मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जिन्हें बस द्वारा बरेली भेजा गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा तथा उनके रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी तथा निशुल्क चश्मा व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी।

दांत के मरीजों की जांच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा की गई तथा उनको चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। हृदय रोग के मरीजों की ईसीजी जांच , ब्लड शुगर व बीपी की जांच निशुल्क की गई। जिसमें डॉक्टर महेश चंद्र जी का विशेष सहयोग रहा। 219 लोगों को चश्मे की सलाह दी गई, जिन्हें निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।

कैंप के मुख्य अतिथि माननीय विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद तथा विशिष्ट अतिथि श्री आलोक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे। पीलीभीत के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश चंद्रा, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश गंगवार, श्री हरद्वारी लाल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, मोहम्मद कामिल खान सदस्य नगर पंचायत जहानाबाद, श्री अनिल गुप्ता, श्री राजेंद्र सक्सेना, श्री चिरंजीवी गौड, श्रीमती मीना अग्रवाल, डॉक्टर प्रेम सागर शर्मा,श्री राजीव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,पीलीभीत श्रीमती बिंदु सिंह तथा श्रीमती कविता बंसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष अमृतलाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने संस्था के लिए कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं / पदाधिकारी को शाल प्रदान कर उनका सम्मान किया।
विधायक श्री प्रवक्तानंद,मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आलोक शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश गंगवार ने 50 वृद्ध पुरुष एवं विधवा महिलाओं को कंबल भी वितरित किए।
कान के 7 मरीजों को कान की मशीनें प्रदान की गईं।
अतिथियों ने कैंप के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। 8 विकलांग लोगों द्वारा व्हीलचेयर के लिए तथा पांच लोगों द्वारा कान की मशीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। दिव्यांग रोजगार मेले हेतु 155 दिव्यांगजनों के पंजीकरण हो चुके हैं। 300 लोगों के पंजीकृत होते ही रोजगार मेले की तिथि निश्चित की जाएगी। निकट भविष्य में संस्थान द्वारा एक मेगा कैंप जिसमें लोगों को लगभग 1000 लोगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कान की मशीन छड़ी, बैसाखी, चश्मा इत्यादि वितरित किए जाएंगे भी आयोजित किया जाएगा।
इस हेतु भी संबंधित दिव्यांगजन अपना रजिस्ट्रेशन संस्था सचिव अनिल कमल (9897895585) के पास करा लें।
