
महाकुंभ आने वालों को झटका, रेलवे ने निरस्त की 29 ट्रेनप्रयागराज महाकुंभ मेले के दो बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के मौके पर रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ा झटका दिया। रेलवे ने स्थानीय भीड़ के मद्देनजर अन्य राज्यों से आने वाली लंबी दूरी की 29 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, ताकि रेलवे स्टेशन पर ट्रैक खाली मिले और ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सके। मौनी अमावस्या पर 18 और वसंत पंचमी पर 11 नियमित ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

