
प्रयागराज :महाकुंभ में महामंडलेश्वर बने बीजेपी विधायकपीलीभीत के बीजेपी विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बन गए हैं। उनका पट्टाभिषेक हो चुका है।

उन्होंने 2003 में गुरु स्वामी अलखानंद से दीक्षा ली थी। इस समय वह नंद खमरिया स्थित अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर हैं। 2012 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा। सपा के प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने उन्हें करीब 32,000 वोट से हराया था।
समाज सेवी अमृत लाल, अनिल कमल, परवेज हनीफ व् डॉ प्रेम सागर शर्मा समेत तमाम लोगों ने उन्हें इस अवसर पर शुभकामनायें दीं हैं।
