
पूरी रात पढ़ाई की, पूरा नहीं हुआ होमवर्क तो छात्र ने लगा ली फांसीकानपुर में रावतपुर इलाके के विनायकपुर में होमवर्क पूरा नहीं होने पर 9वीं के छात्र दिव्यांश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की के परिजनों का कहना है कि वह स्कूल के खिलाफ फिर दर्ज कराएंगे। छात्र की मां ने बताया- दिव्यांश सोमवार को पूरी रात पढ़ाई करता था। अगले दिन सुबह होमवर्क पूरा नहीं होने के डर वह स्कूल के गेट से लौट आया। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

