
पीलीभीत: खुरपति तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं और शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही बाक्या आज शहर में हुआ जहां पर दो युवकों ने एक मंदिर में अमर्यादित हरकतें की जिसके बाद लोगों ने उनको पड़कर पुलिस के हवाले किया। हालांकि उनका मकसद मंदिर में चोरी करना था या फिर कोई और मकसद था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल मामला पुलिस के हाथों में है और वह इसकी जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के व्यस्ततम गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में खुराफात की कोशिश की गई। पुजारी की नजर पड़ने पर दोनों एक युवक के जूते उठाकर भाग गए। पब्लिक ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस पहुंची और जानकारी की। क्षेत्र कोतवाली होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं तेज रही। घटना गुरुवार रात की है।
गांधी स्टेडियम रोड पर ड्रमंड कालेज गेट के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर है। यहां पर आरती के बाद मंदिर पर पुजारी आकाश शर्मा और अन्य कुछ लोग थे। इस बीच बताते है कि दो संदिग्ध आए और पहले शिवलिंग पर चढ़े कंबल को हटाने लगे। उसके बाद आरोप है कि आपत्तिजनक हरकत करने लगे। इसी बीच पुजारी व अन्य लोगों की नजर पड़ गई। फिर दोनों आरोपी भागने लगे। पब्लिक ने पीछा करके पकड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी की। दोनों आरोपियों के अन्य समुदाय का होने की बात सामने आई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। घटना चोरी के इरादे से हुई या अन्य कोई मकसद था। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के चलते भीड़ जुटी रही। इस घटना को लेकर भक्तों में रोज है उनका कहना है कि इन लोगों का मंदिर में क्या काम है और यह मंदिर में क्यों घुसे क्या यह यहां पर कुछ अपनी घटना को अंजाम देना चाहते थे या इनमें कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। लोगों को और भक्तों की मांग है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए ताकि उनके इरादे जनता के सामने आ सकें और शहर के माहौल पर कोई बुरा असर न पड़े।
