पीलीभीत


*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान* के तहत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा ने आज अध्यक्ष /जिला अधिकारी महोदय पीलीभीत के दिशा निर्देशन में ग्राम चांट फिरोजपुर में 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत एक्सरे एवं दवाइयां, एवं रक्त परीक्षण तथा बलगम की जांच करी गई, क्षय रोग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से एक्सरे किया गया , उक्त कार्यक्रम में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स का भी विशेष सहयोग रहा,रेड क्रॉस सोसाइटी के अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया सरकार के द्वारा टीबी की रोगी को खोजने और उन्हें जल्द से जल्द इलाज देने और टीबी के द्वारा मृत्यु दर को कम किये जाने के लिए यह 100 दिवसीय अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है।इस कैंप में लगभग 152 लोगों का एक्सरे करा गया और 450 से अधिक लोगों को दवाई प्रदान करी गई तथा 50 से अधिक लोगों का रक्त परीक्षण किया गया।कार्यक्रम में आए हुए ग्राम वासियों और वहां पर मौजूद सभी लोगों को क्षय रोग केंद्र के सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार एवं शेर सिंह चौहान के द्वारा बताया गया कि क्षय रोग किस प्रकार फैलता है और क्या सावधानी बरती जाए एवं कहां और कैसे जांच कराई जाए और सरकार के द्वारा दी जा रही निशुल्क इलाज की व्यवस्था का कैसे लाभ लिया जाए उसको विस्तार से समझाया गया, बताया गया कि किसी को हफ्ते भर से अधिक खांसी या लगातार बुखार या लगातार वजन कम हो रहा है तो तुरंत अपने निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर संपूर्ण जांच कराए और सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं एवं टीबी आने पर सरकार के द्वारा ₹1000 महीना पोषण भत्ते के रूप में उनके खाते में भी भेजा जाएगा ।कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा के अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया, चिकित्सा अधीक्षक पूरनपुर डॉक्टर मनीष राज , अजय शुक्ला, डॉ रमाकांत रंजन, धीरेन्द्र सिंह,एक्सरे टीम,मुकेश कुमार, एस टी एस राजेश कुमार गंगवार, एस टी एल एस शेर सिंह चौहान, आशीष यादव,अरुण ,विष्णु कुमार,नेहा दीक्षित, रईस अहमद एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा विद्यालय का प्रधानाचार्य नीराजना शर्मा का विशेष योगदान रहा.
