
निश्क्तजन सेवा संस्थान, पीलीभीत।

संस्थान द्वारा आयोजित किया जाने वाला मासिक स्वास्थ्य शिविर आज स्थानीय अंकुर राइस मिल, पीलीभीत पर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण के लिए 285 लोगों ने, हृदय रोग के लिए 52 लोगों ने तथा दांत के लिए 29 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
आंखों की जांच रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बरेली से आए चिकित्सकों द्वारा की गई, जिसमें से व्यक्ति मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जिन्हें बस द्वारा बरेली भेजा गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा तथा उनके रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी तथा निशुल्क चश्मा व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। दांत के मरीजों की जांच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा की गई तथा उनको चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।
हृदय रोग के मरीजों की ईसीजी जांच , ब्लड शुगर व बीपी की जांच निशुल्क की गई। जिसमें डॉक्टर महेश चंद्र जी का विशेष सहयोग रहा। 223 लोगों को चश्मे की सलाह दी गई, जिन्हें निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।
संस्था सचिव अनिल कमल ने सभी उपस्थित जनों को संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
प्रभारी जिला विकलांग अधिकारी श्री आत्म देव शर्मा ने अपने संबोधन में कैंप की प्रशंसा की तथा उपस्थित जनों को बताया कि ऐसे विकलांग जो स्वरोजगार करना चाहते हैं, उनकाे विभाग द्वारा संबंधित कार्य की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी और बैंक से लोन उपलब्ध कराने की सुविधा भी प्रदान कराई जाएगी। जो दिव्यांगजन अपना रोजगार स्थापित करने के इच्छुक हों वह जिला दिव्यांग अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर दें। महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद जी का श्री परवेज हनीफ, श्री असलम, श्री कामिल खां आदि द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया
कैंप में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश गंगवार, अध्यक्ष पीसीएफ ,श्री संजीव प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री आत्मदेव शर्मा,प्रभारी जिला विकलांग अधिकारी, श्री परवेज हनीफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पसमांदा समाज, श्री मोहम्मद कामिल खान, पूर्व सदस्य नगर पंचायत जहानाबाद, श्री अनिल गुप्ता,श्री गिरिजेश कुमार मित्तल,श्री वैभव शुक्ला, प्रभारी अमृत विचार, श्री मोहन लाल जैन, श्री राजेंद्र सक्सेना, श्री चिरंजीव गौड, श्रीमती मीना अग्रवाल तथा श्रीमती कविता बंसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष अमृतलाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और घोषणा की जो भी दिव्यांग संस्थान के माध्यम से शादी करेगा उसको ₹25000 की सहायता, सरकारी सहायता की अतिरिक्त प्रदान की जाएगी । आज के चश्में श्री वीके जैन, सेवानिवृत्त जिला जज द्वारा उपलब्ध कराए गए। अतिथियों ने कैंप के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। 3विकलांग लोगों द्वारा व्हीलचेयर के लिए तथा 2 लोगों द्वारा कान की मशीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। दिव्यांग रोजगार मेले हेतु 155 दिव्यांगजनों के पंजीकरण हो चुके हैं। 300 लोगों के पंजीकृत होते ही रोजगार मेले की तिथि निश्चित की जाएगी। निकट भविष्य में संस्थान द्वारा एक मेगा वयो श्री कैंप, जिसमें लोगों को लगभग 1000 लोगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कान की मशीन छड़ी, बैसाखी, चश्मा इत्यादि वितरित किए जाएंगे भी आयोजित किया जाएगा। इस हेतु भी संबंधित दिव्यांगजन अपना रजिस्ट्रेशन संस्था सचिव अनिल कमल (9897895585) के पास करा लें। अमृत लाल अनिल कमल अध्यक्ष सचिव
