
आज पीलीभीत में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद जी की महामंडलेश्वर बनने पर अन्य सभी महामंडलेश्वर भी मौजूद रहे वह पीलीभीत जयशंत्री मंदिर से शोभा यात्रा निकाल कर समस्त पीलीभीत मैं शोभा यात्रा रथ यात्रा के साथ निकाल कर गांधी स्टेडियम में शोभा यात्रा गांधी स्टेडियम तक समान की गई शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे बहुत ही भाव पूर्णतरीके से शोभायात्रा निकाली गयीं।पीलीभीत। शहर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व में बरखेड़ा विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने किया।


उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज समेत कई धार्मिक स्थानों के महामंडलेश्वर और महंत की मौजूदगी रहींखमड़िया पुल स्थित अक्रिय धाम पर चल रहे अलखेश्वर महादेव मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत बरखेड़ा विधानसभा से विधायकमहामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा को लेकर शनिवार को सुबह श्रद्धालु यशवतंरी देवी मंदिर में एकत्र हुए।सुबह 10 बजे शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के गैस चौराहा, जेपी रोड से लेखराज चौराहा, कला मंदिर, सुनगढ़ी होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची। यहां जलपान के बाद शोभा नौगांवां चौराहा होते हुए परम अक्रिय धाम खमरिया पुल पर संपन्न हुई।शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में निर्मल अखाड़े के मुखिया महंत लक्ष्मणसिंह शास्त्री, जोधपुर से महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय, संगरूर पंजाब से महंत मलकीत सिंह, वृंदावन के हरी निकुंज आश्रम से महंत अमनदीप सिंह, निर्मल अखाड़े के हरिद्वार के महंत निर्भय सिंह, प्रयागराज से महंत राजेंद्र सिंह रहे।

वहीं, अमृतसर पंजाब से महंत हरिजोत सिंह, सीकरी से महंत आदित्य आनंद अक्रिय महाराज, सहारनपुर स्थित शाकुंभरी देवी के पीठाधीश्वर सुदर्शन चक्र महाराज आदि मौजूद रहे।विशाल शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आए साक्षी महाराज ने शनिवार को पीलीभीत में रोड शो का आयोजन किया आपको बता दें की बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने महामंडलेश्वर के उपाधि प्राप्त की है इसके बाद उन्होंने जिले में धार्मिक और सनातनी कार्यक्रमों को बढ़ावा देना शुरू किया है इसी के चलते वह अपने पल खमरिया स्थित अक्रिय धाम आश्रम में विशाल शिवलिंग की स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कर रहे हैं यह कार्यक्रम 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा इसी विशाल और भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साक्षी महाराज पीलीभीत आए थे जहां जाकर उन्होंने शहर की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात भी की। इसी कड़ी में सुबह शोभा यात्रा से पहले बी शहर के जाने-माने समाजसेवी और राजनीतिक रोध अमृतलाल के यहां पहुंचे और वहां उनसे औपचारिक मुलाकात की उन्होंने बताया कि शहर के दिव्यांगों के विकास में अमृतलाल का विशेष योगदान है साथ ही उन्होंने अमृतलाल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधान यजमान बनाए जाने पर भी शुभकामनाएं दें उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने धर्म से विमुख नहीं होना चाहिए और अमृतलाल इस बात का जीता जाता उदाहरण है कि वे हर प्रकार से सक्षम होने के बाद साथ ही साथ इतने ज्यादा आयु के होने के बाद भी धर्म कर्म में लगे रहते हैं सनातन धर्म में लगे रहना और धार्मिक कार्यों में उनकी निष्ठा के कारण ही वे इतनी बड़ी उम्र में भी पूरी तरीके से फिट हैं स्वस्थ हैं और हर प्रकार के कार्यों को पूरी मुस्तादी से पूरी निष्ठा से आगे बढ़ते हैं। आपको बता दें कि अमृतलाल के यहां जो भी बड़ी हस्तियां पीलीभीत दौरे पर आती हैं उनके यहां पहुंचती हैं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिभुवन सिंह रावत और गुजरात के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद भी उनके यहां आए थे। साक्षी महाराज ने कहा कि अमृतलाल जैसे लोगों का समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान है और हमें ऐसे लोगों की बहुत आवश्यकता है। साक्षी महाराज के अपने घर पर आने से अमृतलाल व उनके परिवार खुशी से झूम उठा उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि साक्षी महाराज जैसे हस्ती आज हमारे घर पर आई है हम किन शब्दों में उनका धन्यवाद अदा करें यह हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है।
