
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले विधायक स्वामी प्रवक्तानंद बरखेड़ा विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने रविवार को दिल्ली पहुंच कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने की बधाई दी।

साथ ही सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री के नेतृत्व में देश की सुरक्षा में योगदान दे रहे भारतीय सेना के जवानों की काफी सराहना की। विधायक ने इस दौरान आध्यात्मिक विधायक और सशक्त रक्षा मंत्री के बीच देश को दोबारा से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की दिशा में बढ़ाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक स्वामी प्रवक्तानंद को महामंडलेश्वर बनने की बधाई इस दौरान विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने रक्षा मंत्री से वेदों और उपनिषदों के शोध को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह शोध संस्थानों एवं विशेष संस्थानों की स्थापना करने का आग्रह किया। जिससे देश की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिले। साथ ही उन्हें पीलीभीत आने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान पीलीभीत के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। जिस पर रक्षा मंत्री ने नई योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करने और अपना पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
