

पीलीभीत : आज दिनांक 28 फरवरी दिन शुक्रवार को श्री द्वारकाधीश मंदिर निकट पुराना बीसलपुर बस अड्डे पर अग्रवाल महिला समिति द्वारा महाशिवरात्रि के बाद बम भोले के कढ़ी चावल का बड़े स्तर पर भंडारा करा गया। भोले शंकर पार्वती जी का भोग लगाकर अग्रवाल महिला समिति ने रहागीरो व भक्त जनों के बीच में कढ़ी चावल का वितरण करा। सभी ने बड़े ही प्रेम भाव से श्रद्धापूर्वक भगवान के भोग का प्रसाद ग्रहण करा। आज कार्यक्रम में अग्रवाल महिला समिति की सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया प्रभु के गीत भजन गए। प्रभु की आरती कर प्रसाद का वितरण करा, आज की इस भंडारे के कार्यक्रम में अंजलि सिंघल, निशा ,नीलिमा ,प्रियंका, गुंजन ,सुमन, रितु ,रिया, आरती ,शिल्पी, सुनीता, निशि आदि महिलाओं ने अपना सहयोग व योगदान दिया।

