
नई दिल्ली :वर्तमान सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर मोस्ट जज बीआर गवई को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की।

जस्टिस गवई भारत के 52वें चीफ जस्टिस बनने वाले हैं,बीआर गवई 14 मई को शपथ लेंगे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के 65 वर्ष की आयु में रिटायर्ड होने के बाद जस्टिस खन्ना ने नवंबर 2024 में सीजेआई का पद संभाला था।
भूषण रामकृष्ण गवई का जन्म 24 नवंबर, 1960 को अमरावती में हुआ था।वे 16 मार्च, 1985 को बार में शामिल हुए थे।
