
Kalinagar/पीलीभीत: 22/4/2025 को तहसील पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की तहसील कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई पंचायत को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि तहसील पूरनपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम नरोसा में थाना अध्यक्ष हजार की मिली भगत से तथा तहसील प्रशासन की मिली भगत से वहां पर अवेद मिट्टी खनन तथा रेत खनन किया जा रहा है खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।

शारदा नदी के कटान के खतरे को देखते हुए बहुत से ग्रामीणों ने खनन माफिया को खनन करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी तथा झूठ मुकदमे में फंसने की धमकियां दे रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि खनन माफिया की पुलिस व तहसील प्रशासन से भारी साथ गांठ हुई है अगर खनन का काम इसी तरीके से चला रहा तो ग्राम नरोसा व अन्य ग्रामों को खतरा हो जाएगा साथ में यह भी कहा कि शारदा पार के बहुत से ग्रामीणों में चक मार्गो अवेद कब्जे कर रखे हैं इन चक मार्गो को कब्जा मुक्त कराया जाए ग्राम नरोसा में पानी की बनी टंकी को भी चालू कराया जाए पंचायत में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला सचिव अखिलेश यादव उर्फ कपिल यादव ने कहा कि शारदा पार के सभी ग्राम पंचायत में सरकारी धन का बहुत अधिक दुरूपयोग हुआ है इन ग्राम पंचायत की जांच करा कर इनदोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषी पाए जाने पर सरकारी धन की रिकवरी कराई जाए कपिल यादव ने कहा कि हरदोई ब्रांच नहर बहुत अधिक ओवरफ्लो चल रही है इसको 2 दिन के लिए बिल्कुल बंद कर दिया जाए जिससे कि नहर के किनारे के किसानों की गेहूं की फसल कट सकेकपिल यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता को खनन माफिया की तरफ से आए दिन धमकियां मिल रही है अगर हमारे किसी भी कार्यकरता के साथ किसी प्रकार की घटना घटी इसका जिम्मेदार थाना हजार इंस्पेक्टर होंगे पंचायत को संबोधित करते हुए कपिल यादव ने कहा पूरनपुर तैनात खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए क्योंकि जनता के बीच इसका रवैया बहुत खराब है क्षेत्र में काफी अधिक भ्रष्टाचार फैला रखा है शारदा पार के क्षेत्र में काफी आवारा पशु घूम रहे हैं वहां पर तत्काल गौशाला बनवाया जाएकपिल यादव ने कहा कि तहसील पूरनपुर के क्षेत्र के प्रधान ब पंचायत सचिव द्वारा पत्रों को आवास ना देखकर आप पत्रों को आवास दिए जा रहे हैं इसकी भी जांच कराई जाए कपिल यादव ने कहा कि अगर खाना माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी टाइम थाना हजार में उग्र आंदोलन किया जाएगा पंचायत में उपस्थित किसान ज़िला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष बिंदर सिंह जिला सचिव कपिल यादव जिला सचिव पुनीत यादव वरिष्ठ किसान नेता परमात्मा किसान नेता हरपालसिंह ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पूरनपुर आदि किसान उपस्थित रहे
