
जनपद शाहजहाँपुर से एक दिल दहला देने वाली खबरसड़क हादसे में छह युवाओं की दर्दनाक मौतथाना मदनापुर क्षेत्र से एक ऐसी त्रासदी सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।सोमवार शाम, समय करीब रात्रि 10:45 बजे, ग्राम काबिलपुर पेट्रोल पंप के पास एक ईको गाड़ी (UP25CE6311) और डिस्कवर मोटरसाइकिल (UP27N5104) के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई,

जबकि अन्य चार की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृत व्यक्तियों के नाम…1. सुधीर (40 वर्ष) पुत्र ओमकार, निवासी करनपुर कलां, जनपद बरेली2. सोनू (18 वर्ष) पुत्र पुत्तुलाल, निवासी करनपुर कलां, जनपद बरेली3. रवि (20 वर्ष) पुत्र सूरजपाल, निवासी मोहल्ला नजरपुर, थाना तिलहर, शाहजहाँपुर4. आकाश (20 वर्ष) पुत्र राजू, निवासी मोहल्ला नजरपुर, थाना तिलहर5. दिनेश (19 वर्ष) पुत्र भीमसेन, निवासी मोहल्ला नजरपुर, थाना तिलहर6. अभिषेक (19 वर्ष) पुत्र मेवाराम, निवासी मोहल्ला नजरपुर, थाना तिलहर।
हादसे के बाद चार युवकों को गंभीर हालत में सीएचसी मदनापुर लाया गया, जहां तीन ने दम तोड़ दिया। अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, परंतु वह भी बच नहीं सका।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी भिजवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बाइक भी आग लगने से पूरी तरह जल गई।यह हादसा न केवल छह परिवारों का उजड़ना है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी पीड़ा है। सड़क पर एक पल की लापरवाही, छह जिंदगियों को हमेशा के लिए छीन ले गई।
