
पीलीभीत। कांग्रेस पार्टी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि ग्राम पिपरिया मंडन ब्लाक बरखेड़ा में मनाई गई कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरप्रीत चब्बा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने जो सूचना क्रांति देश को दी उससे देश आज विश्व में सूचना एवं तकनीकी में अग्रणी भूमिका निभा रहा है मताधिकार की उम्र घटकर युवाओं को अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य राजीव गांधी ने किया पंचायती राज व्यवस्था

लागू कर भारत के ग्रामीण अंचलों को लाभ देने का कार्य किया उनके उत्कृष्ट योगदान को भारत कभी नहीं भूल पाएगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों ने भी राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरप्रीत चब्बा, शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य श्री कृष्ण वर्मा कुम्भकरण कश्यप, गुड्डू कश्यप, राहुल वर्मा, जितेंद्र गौतम,वीर सिंह गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन कुमार राठौर,शिवशंकर कोली,जगवीर कोली, होरी लाल, पप्पू कश्यप, रघुनंदन,हीरा लाल, सत्यपाल आदि लोग उपस्थित थे।
*हेमन्त मिश्र(एडवोकेट)**प्रवक्ता-कॉन्ग्रेस-पीलीभीत*
