भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा विधवाओं पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। सांसद ने कहा था कि जिनका सिंदूर छिन गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था।समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों की श्रृंखला का जिक्र किया। उन्होंने कर्नल सोफिया को पाकिस्तानी बहन बताए जाने और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है।यादव ने कहा कि भाजपा एक तरफ नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण की बात करती है।

दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इस तरह के बयानों को माफ नहीं करेगी।सपा नेता मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि आज देश की महिलाएं सेना में हैं और वैज्ञानिक के रूप में काम कर रही हैं। वे देश की सेवा में अपना योगदान दे रही हैं।
ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर विवादित बयान देना निंदनीय है।मुन्ना कुशवाहा जुनैद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण की बात करती है वास्तविकता में देखा जाए तो यही भारतीय जनता पार्टी के लोग नारी का अपमान लगातार कर रहे हैं भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन यह सरकार मुख दर्शक बनी हुई है, प्रदर्शन में मुख्य रूप से विमलेश विश्वकर्मा कन्हैया प्रजापति विनोद यादव गोपाल गुप्ता धीरज कुमार भारती, जय कुमार भारती सुरेंद्र बिया र, नौशाद खान मौजूद रहे
