स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए टकराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शहर हांसी में दर्ज मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से किसान नेता सुरेश कौथ समेत सभी 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। कोर्ट ने सभी को भोंडसी जेल भेजने का आदेश दिया है।
Source

