स्वतंत्रता दिवस मनोरंजन दिवस कब से बन गया??
जो दिन देश और समाज को जोड़ने और इकठ्ठा करने और वीर सपूतों, बलिदानियों को याद करने का है उस दिन ऐसी घिनौनी हरकत…
ऐसे लोगों को स्कूल चलाने का क्या अधिकार हो सकता है??
लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि अधिकतर स्कूलों के मालिक वो लोग हैँ जो कभी शिक्षक शास्त्री रहे ही नहीं, बल्कि पैसे और राजनीती के दम पर बम गए स्कूल मालिक…

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बुर्का पहनाकर डांस कराने का मामला सामने आया है।
मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर भोजपुरी गाने
‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ और
‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ समेत अन्य गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठे और दोनों समुदायों की ओर से आपत्ति जताई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल मैनेजर राम सुरेश मौर्य ने मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि कार्यक्रम मनोरंजन के उद्देश्य से कराया गया था और छात्राएं हिंदू थीं।
मामले का संज्ञान लेते हुए गोंडा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।
#गोण्डा #burka #dance #IndependenceDay
Source
