मुरादाबाद में बम-बम भोले:सावन के अंतिम सोमवार पर हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, कांवड़ियों के लिए दोनों लेन आरक्षित – Moradabad: Zero Traffic On The Highway On The Last Monday Of Sawan; Both Lanes Reserved For Kanwariyas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह कांवड़ियों के अनुकूल कर दिया है। रविवार सुबह छह बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक लागू कर दिया गया। हाईवे की दोनों लेन पर अब सिर्फ कांवड़िये और उनके वाहन ही नजर आ रहे हैं।

2 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये
– फोटो : अमर उजाला
भारी और हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर ब्रजघाट की तरफ जा रहे कांवड़िये और उनके वाहन चल रहे हैं। वहीं, दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली लेन में गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए व्यवस्था की गई है।

3 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये
– फोटो : अमर उजाला
रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए हाईवे पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें वाहनों की निगरानी करने के साथ कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रही हैं। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर दो बजे तक लागू रहेगी।

4 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये
– फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर नहीं चलेंगे सामान्य वाहन
जीरो ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान दिल्ली-लखनऊ हाईवे की दोनों लेन सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने और अनावश्यक रूप से हाईवे पर न आने की अपील की है।


5 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये
– फोटो : अमर उजाला
फव्वारा से दिल्ली रोड जीरो प्वाइंट तक बाइक भी नहीं चलेंगी
दिल्ली रोड पर गागन नदी का दो पुल हैं लेकिन एक पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण एक पुल से ही आने और जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार को दिल्ली रोड से ही कांवड़िये शहर की ओर आएंगे। इस लिए पुल पर अधिक दबाव बढ़ने के कारण रविवार की सुबह छह बजे से फव्वारा चौराहा से दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट बाइकों के संचालन पर भी रोक लगा दी है।
