सड़क हादसे में जसपुर के होमगार्ड दीक्षित चौहान की मौत, ऊधमसिंह नगर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जसपुर (ऊधमसिंह नगर):
कोतवाली जसपुर क्षेत्र अंतर्गत बाजार चौकी में तैनात होमगार्ड दीक्षित चौहान का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ग्राम धरमपुर, जसपुर निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह चौहान के पुत्र दीक्षित चौहान वर्ष 2021 में होमगार्ड विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कोतवाली जसपुर की बाजार चौकी में थी। बीती रात एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
होमगार्ड दीक्षित चौहान के असामयिक निधन पर ऊधमसिंह नगर पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों व सहकर्मियों ने इसे विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पुलिस विभाग की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा पुलिस परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने का संबल प्रदान करें।
उत्तराखण्ड आवाज (हमारू उत्तराखण्ड) #uttrakhand_devbhoomi #newsfeed #NewsUpdate
Source

