पौधरोपण अभियान-2026 के तहत वन एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से बरेली कॉलेज में शनिवार को एक पेड़-गुरु के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और शहर के नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।
बरेली कॉलेज की उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज परिसर में का आयोजन कराने के लिए वन विभाग का आभार जताया। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ औषधीय और धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं।

