अधिक बारिश की वजह से क्षेत्र में हरी सब्जियों की पैदावार पर असर पड़ा है। रविवार को इसका असर बाजार में दिखा। लहसुन, प्याज और अदरक के भाव तेजी बरकरार रही। हरी सब्जियां भी लोगों से दूर होती दिख रही हैं। किसान शिवम मौर्य, रामनरेश, शिवराम मौर्य, रोहित मौर्य ने बताया कि बीते दिनों अधिक बारिश से हरी सब्जियां खराब हो गईं।
पत्तेदार सब्जियां तो नष्ट ही हो गईं। इससे बाजार में सब्जियों के भाव में तेजी आई है। गृहिणी सुनीता देवी, माधुरी देवी, इल्फा ने बताया हर ओर महंगाई है। रसोई का बजट बिगड़ गया है। आटा, दाल, चावल, तेल और मसाले की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे आम आदमी परेशान है।
सब्जी पहले। अब (दाम)
—करेला——— 50———-60 प्रति किलो
—भिंडी——— 30———-40
—तरोई—————– 40———-50
—नेनुआ————— 30———-40
—कद्दू——————– 30———-40
—परवल—————– 60———100
—पालक—————— 20———-40
—लौकी—————— 20. 30 नग
—टमाटर————————30———-40 प्रति किलो
—प्याज————————-30————60
—लहसुन———————-120————180
—अदरक————————180———-220
(सभी कीमत बाजार के भाव)