🚨 बच्चों के अपहरण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगा जवाब

🇮🇳 नई दिल्ली: देश में बच्चों के अपहरण और अगवा किए जाने के मामलों की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों समेत संबंधित मंत्रालयों से जवाब मांगा है।
याचिका में बच्चों के अपहरण के मामलों की समयबद्ध जांच, एक समान विशेष जांच प्रक्रिया और शीघ्र सुनवाई के लिए समर्पित अदालतों की व्यवस्था की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि बच्चों के गुम होने, अपहरण और तस्करी के मामलों में जांच और कार्रवाई के दौरान कई स्तरों पर खामियां सामने आती हैं।
⚖️ सुप्रीम कोर्ट अब केंद्र और राज्यों के जवाब के बाद इस मामले में आगे की दिशा तय करेगा।
✅ फैक्ट चेक: दावा सही — सुप्रीम कोर्ट ने वास्तव में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
#SupremeCourt #ChildKidnapping #ChildTrafficking #MissingChildren #SupremeCourtIndia #BreakingNews #IndiaNews #ChildSafety #PIL #NewsUpdate #FactCheck #LatestNews
Source
