🚩 विहिप की विस्तारक योजना को लेकर बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यालय पीलीभीत में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को विस्तारक योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में जिला संगठन मंत्री ललित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा एवं जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल ने प्रखंड स्तर पर संगठन की विस्तार योजना और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने गांवों एवं बस्तियों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा नई योजनाओं के माध्यम से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की।
बैठक में विहिप पदाधिकारियों के अनुसार सनातन धर्म और सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों पर संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें धर्मांतरण, मठ-मंदिरों की सुरक्षा, गोवंश की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश पाठक ने की।
बैठक में विभाग संयोजिका सोनी पटेल, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी परमजीत कौर, जिला सह-संयोजक रक्षित पटेल, नगर मंत्री राहुल यादव, संजीव गुप्ता, समीर शाह सहित बजरंग दल एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में प्रखंड एवं ग्राम स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।
#Pilibhit #PilibhitNews #VHP #VishwaHinduParishad #VHPPilibhit #BajrangDal #SanatanDharma #PilibhitDarpan #NewsUpdate #उत्तरप्रदेश
Source
