पीलीभीत सूचना विभाग 22 सितम्बर 2026/भारत सरकार द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक/टाॅप क्लास छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आवेदन किए जाने हेतु समय सारणी जारी की गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पीलीभीत द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के दिव्यांग छात्र/छात्राएं प्री-मैट्रिक (कक्षा 9 व 10 के लिए) दिनांक 30.09.2026 तक एवं पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 10 से स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा के लिए) व टाॅप क्लाॅस के दिनांक 31.10.2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की वेबसाइट www.scholarship.gov.in में दी गई गाईड-लाईन्स के अनुसार आॅनलाइन आवेदन कर सकते है।
Source

