🎪 पीलीभीत में 24 सितंबर को सजेगा ‘उत्सव दिलों का’ वार्षिक मेला

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड स्थित टेम्पटेशन रेस्टोरेंट में अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब पीलीभीत की ओर से वार्षिक मेले को लेकर जानकारी दी गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. अनुरीता सक्सेना, मेला चेयरमैन रोजी दीक्षित, सचिव महिमा अग्रवाल एवं शालिनी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष वार्षिक मेला ‘उत्सव दिलों का’ के रूप में आयोजित किया जाएगा।
📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026, गुरुवार
📍 स्थान: रामा गार्डन, पीलीभीत
⏰ समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक
मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पेंटिंग, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, फायरलेस कुकिंग, नेल आर्ट, ड्राइंग और डांस प्रतियोगिता प्रमुख हैं।
मेले में खान-पान के साथ चाट, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं करवा चौथ, दीपावली डेकोरेशन, साड़ी, सूट सहित खरीदारी के लिए विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
मेला एडवाइजर सुमन गुप्ता, इंदु अग्रवाल और प्रिंसी अग्रवाल ने बताया कि मेले को खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षक बनाने की तैयारियां की गई हैं।
क्लब अध्यक्ष डॉ. अनुरीता सक्सेना ने बताया कि मेले से प्राप्त आय को समाजसेवा के कार्यों में लगाया जाएगा। मेला कमेटी ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
#Pilibhit #PilibhitNews #InnerWheelClub #InnerWheelClubPilibhit #UtsavDilonKa #AnnualMela #PilibhitEvents #WomenEmpowerment #SocialService #Mela #RamaGarden #पीलीभीतदर्पण
Source
