*⚠️ मौसम संबंधी जनहित सूचना*

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी ओडिशा में सक्रिय गहन अवदाब (Deep Depression) के प्रभाव से *उत्तर प्रदेश* में 25, 26 एवं 27 सितंबर को भारी वर्षा, आंधी-तूफान एवं वज्रपात की प्रबल संभावना है।
आमजन से अपील है कि मौसम संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवश्यक होने पर घर से बाहर निकलें। प्रतिकूल मौसम में सुरक्षित स्थान पर रहें एवं अनावश्यक यात्रा से बचें।
स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
जनहित में जारी।
@highlight #weather #alert
Source
