बीसलपुर। आध्यात्मिक गुरु दिव्यानंद का जन्म दिवस सोमवार को जय गुरुदेव आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए देवेंद्र भैया ने कहा कि किसी चीज को पाना है ,तो नियम बनाना पड़ेगा। पहला नियम शुद्धता, दूसरा निरंतरता और तीसरा नियम है पात्रता। जब आप पात्र बनते हैं, तो वह चीज आपको मिल ही जाती है, जिसकी आवश्यकता होती है।
उन्होंने सतगुरु का ध्यान धारण करने को कहा। इसके लिए सेवादार भाई बहनों को प्रोत्साहित किया। कहा कि संत के साथ जीवन बिताने से व्यक्ति आनंद से भर जाता है। उन्होंने नारी शक्ति को प्रोत्साहित किया एवं जन जन में प्रभु भक्ति का ज्ञान प्रसारित करने पर जोर दिया। सत्संग की व्यवस्था में रामपाल वर्मा, पुत्तू लाल शर्मा ,कामेंद्र कुमार और मनोज वर्मा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद

