{“_id”:”6ac00567a5260038e20b3e3d”,”slug”:”ferry-won-six-medals-in-judo-bareilly-news-c-4-bly1015-979938-2026-10-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: फैरी ने जूडो में जीते छह पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:56 AM IST

सेंथल की जूडो खिलाड़ी फैरी ने एक साल के कड़े अभ्यास के बल पर अपना लोहा मनवाया है। वह क्षेत्रीय से लेकर बड़े मुकाबलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा दो प्रतिष्ठित ट्रॉफियां भी अपने नाम की हैं। वह यलो बेल्ट भी हासिल कर चुकी हैं। ब्लू बेल्ट के लिए टेस्ट भी दे चुकी हैं, जिसके परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। वह अपने खेल कौशल को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
