—————————–
*श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति, पीलीभीत*
—————————–
*नामकरण संस्कार, बाल चरित्र लीला एवं विद्या अध्ययन*
आज दिनांक 05/10/2026 को स्थानीय परमठ मंदिर पर नामकरण संस्कार, बाल चरित्र लीला एवं विद्या अध्ययन लीला का सजीव मनमोहक मंचन किया गया।
प्रभु राम के जन्म के पश्चात रानी कैकई ने एक तथा सुमित्रा ने दो पुत्रों को जन्म दिया। महाराज दशरथ चारों पुत्रों के जन्म का समाचार पाकर अत्यंत प्रसन्न हो उठे और सभी अयोध्यावासी भी यह शुभ खबर पा अत्यंत प्रफुल्लित हो उठे। महाराज दशरथ कुलगुरु वशिष्ठ से बोले हे गुरु श्रेष्ठ आप शुभ लग्न देख इनका नामकरण संस्कार संपन्न कराएं। तब कुलगुरु वशिष्ठ ने वेद मंत्रोच्चार पूर्ण हवन करने के पश्चात दशरथ से बोले ये जो कौशल्या नंदन हैं ये परम सुखों के धाम हैं इनका नाम राम, कैकई नंदन जो इस पृथ्वी का भरण पोषण करने वाले हैं इनका नाम भरत, सुमित्रा के ज्येष्ठ पुत्र जो शुभ लक्षणों के अधीन हैं लक्ष्मण तथा अनुज पुत्र जो शत्रुओं का हनन करने वाले हैं उनका नाम शत्रुघ्न है। सभी भक्तगण राम – लक्ष्मण- भरत – शत्रुघ्न की जय जयकार करने लगे।
बचपन में ही लक्ष्मण ने राम तथा शत्रुघ्न ने भरत के साथ अपनी जोड़ी बना ली। महाराज दशरथ रानियों सहित चारों पुत्रों की बाल क्रीड़ाओं को देख प्रफुल्लित होते हैं।
कौशल्या जब बोलन जाई। ठुमुकु ठुमुकु प्रभु चलीह पराई।।
भोजन करत चपल चित इत उत अवसरू पाई।
भाजी चले किलकत मुख दधि ओदन लपटाई।।
ज्यों ही चारों पुत्र बड़े हुए महाराज दशरथ ने कुलगुरु वशिष्ठ से कहकर उनका यज्ञोपवीत संस्कार पूर्ण कराया। तत्पश्चात चारों भाई कुलगुरु वशिष्ठ के आश्रम जाकर वहां विद्याध्ययन करते हैं। आज यह मंचन देख सभी भक्तगण प्रभु राम की जय जयकार करने लगे और प्रफुल्लित हो उठे।
आज इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, पं. अंशुमान मिश्र, राकेश लोधी, अमरीश शर्मा अंबू, नरेश शुक्ला, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, प्रतीक अग्रवाल, रमाकांत पांडेय, संजीव मिश्रा, विवेक सक्सेना, संजीव शर्मा, आयुष सक्सेना, देश दीपक मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, विश्वास सक्सेना, अवनीश शर्मा, अमित जौहरी, आकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, हिमांशु कश्यप, विनीत शर्मा, सोमनाथ सप्रे, पुनीत शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी व भक्तगण उपस्थित थे। लीला का संचालन संजय पांडेय एवं रामायणी निशांत तिवारी तथा अंकुर मिश्रा ने रामचरितमानस चौपाइयों का गायन किया।
*नरेश शुक्ला, आयुष सक्सेना*
*मीडिया प्रभारी*

Source

