*उत्तर प्रदेश में मानसून उत्तरार्द्ध वर्षा का प्रथम दौर*

प्रदेश से मानसून वापसी के क्रम में लगभग एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के उपरांत निम्न क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक जा रही द्रोणी के प्रभाव से आ रही पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ हो रही प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन एवं झोंकेदार हवाओं के साथ मानसून उत्तरार्द्ध ऋतु में वर्षा का पहला दौर आरम्भ हुआ जिसके आगामी पश्चिमी विक्षोभ के साथ सम्भावित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुँचने तथा अलग-अलग क्षेत्रों में सप्ताहांत तक जारी रहने की संभावना के दृष्टिगत अधिकतम तापमान में 3-5°C की प्रभावी गिरावट सम्भावित है| इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी बन सकती है|
Source
