मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायज

बलरामपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिलाधिकारी विपिन जैन के साथ ग्राम बिलरिया, तहसील उतरौला, जनपद बलरामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
